Young Congress leader reached old age home, celebrated Priyanka Gandhi's birthday

वृद्धाश्रम पहुंचे युवा कांग्रेस नेता, मनाया प्रियंका गाँधी का जन्मदिन



वाराणसी/भदैनी मिरर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जमंदिवस पर रविवार को महानगर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा दुर्गाकुंड स्थित वृद्धाआश्रम में वृद्ध माताओ को कम्बल भेंट कर उनमें मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस कमेटी के महानगर राघवेंद्र चौबे ने प्रियंका गांधी को उनके 48वें जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सब का यह सौभाग्य है की आज इस शुभ अवसर हमें वृद्ध माताओं का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्प भी लिया और कार्यकर्ताओं का इस क्षेत्र में पूर्ण योगदान देने के लिस आह्वाहन किया। उन्होंने आश्रम की वृद्ध माताओं से प्रियंका गांधी को आशीर्वाद देने का अनुरोध किया ताकि वह निरन्तर आज समाज में फैले अन्याय, महिलाओ की सुरक्षा व लोकतंत्र संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ सकें। कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश सचिव चंचल शर्मा ने किया व संचालन लालजी यादव ने किया। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन रोहित दुबे ने दिया।
इस दौरान रंजीत तिवारी, लालजी यादव, रोहित दुबे, विनय राय, किशन यादव, अमित कुमार तिवारी, विकास पाण्डेय, रजत सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।।