Stigma: Son in law burns mother-in-law, situation is serious

कलंक : दमाद ने सास को जलाया, हालात गम्भीर



वाराणसी। भेलूपुर थाना अन्तर्गत दुर्गाकुंड स्थित मानस नगर कालोनी में बुधवार को एक दामाद ने अपनी सास को जिन्दा जलाने का प्रयास किया। जिसके चलते वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसने जब शोर मचाना शुरू किया तो क्षेत्रीय लोगों की वहां भीड़ इक्कट्ठी हो गई। जिसे देख आरोपी दमाद मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर छानबीन में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा कि मानस नगर कालोनी निवासी वृद्धा पूनम का निर्माणाधीन मकान को लेकर उसके दामाद उमापति झा से विवाद चल रहा था। बुधवार को उमापति अपनी सास के पास पहुंचा और मकान के विवाद को लेकर बहस करने लगा और आक्रोशित होकर वृद्ध सास पर पेट्रोल डाल आग लगा दी।  सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस के साथ वृद्धा के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। परिजनों ने वृद्धा को पुलिस के सहयोग से अस्पताल में भरती कराया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है।