Harishchandra: Students' Union elections underway, eight candidates are in the fray

हरिश्चंद्र : चल रहा छात्रसंघ चुनाव, आठ प्रत्याशी मैदान में


मौसम ने बिगाड़ा मिजाज, अब तक इतनी ही हुई वोटिंग...




वाराणसी। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव शुक्रवार को बारिश के बीच शुरु हो गया। सुबह 8 बजे जैसे ही मतदान शुरु हुआ घन्टो तक छात्र नदारद रहे। दो घंटे बीतने के बाद करीब 10 बजे तक दो से तीन फीसदी मतदान पड़ने का अंदेशा था। वही छात्रसंघ चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए है। बारिश में भीगते हुए प्रत्याशी कॉलेज के गेट पर डटे हुए है। मतदान करने आ रहे सभी छात्र-छात्राओं को अपने पक्ष में वोट करने की गुहार लगा रहे है। कॉलेज की ओर से आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।


बताते चले कि इस बार 7501 मतदाताओं के लिए 14 बूथ बनाएं गये है। चुनाव को लेकर छात्रों और प्रत्याशियों में खूब उत्साह था लेकिन मौसम के बदले मिजाज ने उत्साह को पस्त कर दिया है। छात्रसंघ के चार प्रमुख पदों पर आठ प्रत्याशियों का सीधा मुकाबला है। मुख्य चुनाव अधिकारी ड़ॉ. विजय कुमार राय ने बताया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोवस्त किए गये है। चुनाव अपने समय से शुरु हुआ है। मतगणना दोपहर तीन बजे शुरु होगी।


चार पदों पर प्रत्याशियों के नाम-


अध्यक्ष- नागेश्वर प्रसाद चौरसिया व स्वतंत्र कुमार


उपाध्यक्ष- अमर कुमार सिंह व शिवम श्रीवास्तव


महामंत्री- अमन श्रीवास्तव व अरविन्द कुमार विश्वकर्मा


पुस्तकालय मंत्री- आशीष यादव व जीशान आलम