Fashion show and Mr.- Miss and Mrs. The Diamond Star of Banaras auditioned

फैशन शो व मिस्टर- मिस एंड मिसेज द डायमंड स्टार ऑफ बनारस का हुआ ऑडिशन  



वाराणसी। वूमेन्स स्पिरिट क्रिएशन की ओर से रविवार को परशिया ज्वेलर्स  में फैशन शो जलवा,  मिस्टर- मिस एंड मिसेज द डायमंड स्टार ऑफ बनारस 2020 का ऑडिशन कराया गया।  कार्यक्रम में लगभग 100 से ज्यादा युवाओं व विवाहितों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान संस्था की अध्यक्षा सोनी जायसवाल बताया कि इस फैशन शो के माध्यम से प्रतिभागियों को फैशन वर्ल्ड में अपना करियर चुनने में पूरा सहयोग एवम नया प्लेटफॉर्म दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विनर प्रतिभागियों को कैश प्राइज के साथ अनेक उपहार दिए जाएंगे। इसके अलावा डॉक्यूमेंट्री और एल्बम में रोल भी दिया जाएगा। शो का फिनाले आगामी 12 जनवरी सरोजा पैलेस में किया जाएगा। शो के निर्णायक मंडल में अभिनव राय (मॉडल ऑफ नॉर्थ इंडिया विनर),नीतू यादव (  मॉडल ऑफ बनारस), राजकुमार जायसवाल( फोटोग्राफी मेंटर एंड डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर), प्रिया जायसवाल, कर्नल विनय सिंह ब्याला,आलोक त्रिपाठी ( रेड एफएम),नवाज शिद्धकी एंड सविनाव ( बॉन्ड  फैशन डिजाइनर ) व बृजेश निगम (ओनर ऑफ परासिया ज्वेलर्स) रहे।