रद्दी समानों से निर्मित सजावट सामग्री से सजा विद्यालय
वाराणसी। सेंट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल में गुरुवार को रंगोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगोली, पेंटिंग और क्राफ्ट प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को चार वर्गों में विभाजित किया गया था। सभी ने विभिन्न विषयों पर आधारित चित्रों व अपनी रंगोलियों को बनाकर अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके साथ ही छात्राओं क्राफ्ट प्रतियोगिता में ने रद्दी समानों से घर के सजावट की सामग्रियों को बनाकर उसकी प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या ने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कलाओं की सराहना करते हुए बताया कि विद्यालय द्वारा छात्राओं में छुपी प्रतिभा को उभारने के उद्देश्य से प्रति वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहीं।